AD

Search This Blog

Theme images by Storman. Powered by Blogger.

106 वर्षीय महिला ने की 66 साल के बॉयफ्रेंड से सगाई, दोनों हैं शादी के इच्छुक

प्यार के लिए उम्र नही दिल जवां होना चाहिये। ब्राजील में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां 106 वर्षीय एक महिला व्लादेमिरा ने अपने 66 वर्षीय बॉयफ्रेंड अप्रसिडो डायास जेकब के साथ सगाई की। व्लादेमिरा के बॉयफ्रेंड उनसे 40 वर्ष छोटे हैं।
इन दोनों की मुलाकात दक्षिणपूर्वी ब्राजील स्थित नोस्सा सेन्होरा फातिमा रिटायरमेंट होम में हुई थी। दोनों यहां अलग अलग कमरों में रहते हैं।

 
जेको 19 साल से यहां रह रहे हैं। जेको का एक हाथ पैरालाइज है और जब वह बेघर और बेरोजगार हो गये थे तभी यहां आ गये थे। जेको ने कहा कि वाल्दा को पहली बार देखते ही मुझे उनसे प्यार हो गया था। उनकी उम्र मुझसे काफी अधिक है लेकिन इसका मुझे कोई फर्क नही पड़ता मैं उन्हें बेहद प्यार करता हूं।
प्रोजेक्ट ऑफ ड्रीम नाम के एक स्थानीय वॉलंटियर ग्रुप ने दोनों से अलग अलग पूछा था कि उनका सपना क्या है? जवाब में दोनों ने ही शादी करने की इच्छा जताई थी। हालांकि डॉक्टर्स ने दोनों को शादी ना करने की सलाह दी थी, क्योंकि वह अकेले रहने में सक्षम नहीं हैं। इसलिए वॉलंटियर्स ने रिटायरमेंट होम में ही दोनों की सगाई करा दी गयी है। इससे पहले दोनों न तो कभी शादी की है और न ही दोनों के बच्चे थे।

0 on: "106 वर्षीय महिला ने की 66 साल के बॉयफ्रेंड से सगाई, दोनों हैं शादी के इच्छुक"

Featured post

यहां रंगों से नहीं, बंदूक और बारूद से खेली जाती है होली

होली के बाद उदयपुर का एक इलाका ऐसा है जो युद्ध के मैदान में तब्दील हो जाता है. पूर्व रजवाड़े के सैनिकों की पोशाकों में लोग हाथ में बंदूक ...